दिव्यांगों के प्रति वेकोली की दोहरी नीति

 







दिव्यांगों के प्रति वेकोली की दोहरी नीति 

◾कमज़ोर वर्ग को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे महिला मंडल को आवश्यक निधि उपलब्ध

चंद्रपुर ( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : नियमो को दरकिनार कर दिव्यांग कर्मचारी पर अधिकारी कर रहे अन्याय, नियमों का उल्लंघन करना वेकोली के अधिकारियों के लिए कोई नई बात नही , अधिकारियों द्वारा नियमो का उल्लंघन कर कार्य करने की अनेक शिकायतें वेकोली मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को करने के बावजूद संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं होने के चलते उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं जो समय समय पर उजागर भी हो रहे जिससे कुछ अधिकारियों की करतूतों से वेकोली का ही नही तो कोल इंडिया का नाम भी धूमिल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वेकोली द्वारा हर वर्ष वेकोली में कार्यरत महिला मंडलो को निर्धारित निधी उपलब्ध कराई जाती है , वेकोली द्वारा उपलब्ध निधी के माध्यम से महिला मंडलो द्वारा अनेक सामाजिक , लोकउपयोगी तथा जरूरतमंदो को आवश्यक सामग्री का वितरण साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक मद्दत करती है जो कि एक सराहनीय कार्य है। 

ऐसा ही एक सराहनीय उपक्रम कुछ दिनों पूर्व सामने आया था जिसमे वेकोली के झंकार महिला मंडल द्वारा विशेष रूप से सक्षम (स्पेशली एबल्ड) लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में, वेकोली के झंकार महिला मंडल तथा एस. वी. के. शिक्षण संस्था के संयुक्त तत्वावधान में  "वी केयर" वाकेथोंन का आयोजन किया गया था जिसमे झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती आभा शुक्ला द्विवेदी तथा उपाध्यक्षा श्रीमती सोनाली म्हेत्रे मुख्य रूप से उपस्थित थे इतना ही नहीं तो हाल ही में वेकोली के झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती आभा द्विवेदी ने वेकोली मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में आयोजित "गुलदस्ता" कार्यक्रम के दौरान "गीत झंकार बैंड" का उद्घाटन किया , जो कि 'विशेष रूप से सक्षम' (स्पेशली एबल्ड) बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने तथा उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में झंकार महिला मंडल ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस म्यूजिकल बैंड में एस. वी. के. शिक्षण संस्था के स्पेशली एबल्ड (Intellectually challenged) बच्चों को समावेषित किया गया है ।

एक ओर वेकोली का झंकार महिला मंडल समाज के कमज़ोर वर्ग को आगे बढ़ाने तथा उन्हें मुख्य धारा के साथ जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है जिसके माध्यम से उनके जीवन में सकारत्मक बदलाव हो सके।

तो वही दूसरी ओर वेकोली द्वारा जिन कर्मचारियों के मेहनत से उत्पन्न हुवे निधी में से कुछ निधी निर्धारित कर महिला मंडल को उपलब्ध करवा रहे हैं उन कर्मचारियों की समस्या की ओर वेकोली के कुछ अधिकारियों द्वारा नजरअंदाज करने का चित्र वेकोली चंद्रपूर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है जिसमे प्रमुखता से वेकोली के झंकार महिला मंडल द्वारा दिव्यांगों के प्रति सराहनीय प्रयास किया जा रहा है तो वही चंद्रपूर क्षेत्र में एक दिव्यांग कर्मचारी को स्थानीय कुछ अधिकारियों द्वारा मानसिक और शारिरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

जिससे अब वेकोली चंद्रपूर में यह चर्चा हो रही कि क्या अब वेकोली झंकार महिला मंडल उस दिव्यांग कर्मचारी की मद्दत करेगा जिसकी अध्यक्षा श्रीमती आभा द्विवेदी तथा उपाध्यक्षा श्रीमती सोनाली म्हेत्रे है या चंद्रपूर क्षेत्र में कार्यरत मयूरी महिला मंडल करेगा जिसकी अध्यक्षा श्रीमती उन्नति दातार है।




Post a Comment

0 Comments