Vande Bharat Train Nagpur to Secunderabad वंदे भारत ट्रेन नागपुर से सिकंदराबाद शीघ्र ही प्रारंभ - सुधीरभाऊ मुनगंटीवार

  



Vande Bharat Train Nagpur to Secunderabad वंदे भारत ट्रेन नागपुर से सिकंदराबाद शीघ्र ही प्रारंभ - सुधीरभाऊ मुनगंटीवार

◾वन मंत्री श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के प्रयत्नों को यश

चंद्रपुर ( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : नागपुर - सिकंदराबाद वंदे भारत ट्रेन शीघ्र ही प्रारंभ होगी। इसका संभावित टाईम टेबल भी नागपुर के रेल अधिकारियों को आ गया है। उल्लेखनीय है कि मा. श्री.सुधीरभाऊ मुनगंटीवार वन एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री महाराष्ट्र शासन ने 7 दिसंबर 2022 को रेल मंत्री मा.श्री. अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर अनुरोध किया था। Vande Bharat Train Nagpur to Secunderabad

उनके लगातार पत्रव्यवहार और अथक प्रयासों से अब वंदे भारत ट्रेन पूर्व विदर्भ के रेल यात्रियों के लिए जल्द ही उपलब्ध होने वाली है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इसका ट्रायल भी हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये ट्रेन सिकंदराबाद से सोमवार को संभवत: दोपहर 1 बजे प्रारंभ हो कर उसी दिन को रात 8:20 बजे नागपुर पहुंचेगी और नागपुर से दूसरे दिन मंगलवार को संभवत: सुबह 5 बजे शुरू हो कर दोपहर 12:15 बजे सिकंदराबाद जायेगी। 

तकनीकी कारणों से समय और दिन परिवर्तन संभव है। इसका नागपुर के बाद सेवाग्राम,चंद्रपुर,बल्लारशाह, रामागुंडम,काजीपेट ,सिकंदराबाद स्टेशनों पर ठहराव होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से  16 डब्बों की यह ट्रेन 7:20 मिनट में 80 किमी की औसत स्पीड से 578 कि.मी. दूरी तय करेगी। वैसे इस ट्रेन की अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा है। इस ट्रेन के शुरू होने से पर्यटक,मरीज, विद्यार्थी,व्यापारी,उद्योजक वर्ग को लाभ होगा।




Post a Comment

0 Comments