शौच करने गए बालक पर तेंदुआ ने हमला कर उठा ले गया।







शौच करने गए बालक पर तेंदुआ ने  हमला कर उठा ले गया।

◾सुबह घर से लगभग  300 मीटर की दूरी पर बालक का शव कई हिस्सों दिखाई दिया।

 ◾दुर्गापुर के थानेदार लता वाढिवे ने परिस्थिति को संभाला।

चंद्रपुर ( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : दुर्गापुर के नए सिनाला गांव में शुक्रवार की शाम घर के पीछे शौच करने गए एक बालक का झाडियों में बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर उठा ले गया। जिसका शव आज शनिवार की सुबह कई टुकडों में मिला है। 

मृतक बालक का नाम 7 वर्षिय भावेश बताया जा रहा है इस घटना के बाद नागरिकों का वनविभाग के खिलाफ आक्रोष बढता जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम भावेश शौच को गया था किंतु काफी देर तक घर न लौटने पर उसके माता पिता ने तलाश शुरु की तो कुछ लोगों ने बताया कि परिसर में तेंदुआ देखा गया है। 

इसकी जानकारी नागरिकों ने दुर्गापुर पुलिस और वनविभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दुर्गापुर पुलिस के थानेदार लता वाडिवे अपने दल के साथ पहुंच कर वनविभाग से संपर्क कर वन विभाग एवं पुलिस की टीम रात भर भावेश की तलाश की परंतु उसका कही पता नहीं लगा। आज सुबह घर से लगभग  300 मीटर की दूरी पर बालक का शव कई हिस्सों दिखाई दिया, इस समय शव की हालत को देखकर नागरिकों में भारी गुस्सा फूट पडा जिससे तनाव की स्थिति निर्माण हो गई। परंतु थानेदार लता वाढिवे ने परिस्थिति को संभालते हुवे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बताया जा रहा कि दुर्गापुर,सीटीपीएस का हिस्सा ताडोबा से सटा होने की वजह से बाघ,तेंदुआ,भालू, जंगली सुअर जैसे जानवर दिखाई देते है बावजूद वनविभाग इसे रोकने में  सफल नहीं हो पाया है।

इस घटना के बाद वन विभाग की ओर से मृत बालक के परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद एक लाख रूपए का मुआवजा नकद राशि दी गयी साथ ही उर्वरित मुआवजा यथाशीघ्र दिए जाने की जानकारी वनविभाग द्वारा दी गई।




Post a Comment

0 Comments