WCL मेंबरशिप के पूर्व HMS संगठन को फिर एक झटका !









WCL मेंबरशिप के पूर्व HMS संगठन को फिर एक झटका !

◾आउट गोइंग का सिलसिला जारी ! 

◾स्थानीय नेताओं से नाराज पदाधिकारी ओर कर्मचारियों ने BMS में किया प्रवेश।

◾विशिष्ट लोगो के एक तरफा निर्णय से संगठन चलाने का आरोप

चंद्रपुर ( राज्य रिपोर्टर न्यूज) : आगामी 22 अगस्त से वर्ष 2024 -2025 के लिए कामगारो की श्रमिक संघ सदस्यता सत्यापन का प्रथम चरण शुरू होने जा रहा हैं  जिसके चलते कामगार संघठनो द्वारा अपनी अपनी तैयारी कर रही हैं।

जिसमे एक संघटन द्वारा कामगारो को तबादला, लाइट जॉब, सरफेस ड्यूटी दिलवाने का लालच देकर अपने संगठन में लाने का प्रयास कर रही तो दूसरी संगठन उनके द्वारा कर्मचारियों के हित में किये गए कार्यों का ब्यौरा देते हुए कामगारो से जुड़ने का आव्हान कर रही।

तो वही दूसरी ओर स्थानीय नेताओं से नाराज संघटन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कामगारो द्वारा विशिष्ट लोगो के एक तरफा निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए अन्य संगठनों में प्रवेश कर रहे हैं।

हाल ही में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ वर्धा वेली चंद्रपुर बल्लारपुर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में HMS संघटन के लालपेठ उपक्षेत्रीय अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कामगारो ने BMS के कोयला उद्योग प्रभारी लक्ष्मा रेड्डी के प्रमुख उपस्थित में भारतीय मजदूर संघ के कार्यों से प्रभावित होकर संगठन प्रवेश किया।

इसके पूर्व 19 मई को HMS के वेकोली संचालन समिति सदस्य एवं वेकोली के महामंत्री ने भी संगठन को त्याग पत्र देते हुए अपने पदाधिकारियों समेत HMS संगठन छोड़ संयुक्त खदान मजदूर संघ ( आयटक ) में प्रवेश किया।

HMS संगठन के स्थानीय नेताओं से नाराज पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं कामगारो द्वारा एक के बाद एक संगठन को छोड़ अन्य संगठन में प्रवेश लेने से अब यह चर्चा हो रही कि आने वाले मेंबरशिप में HMS संगठन आपने मौजूदा क्रमांक से निचे उतरने की संभावना है।

इस प्रवेश संदर्भ में HMS संगठन की प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की, परंतु कोई प्रतिसाद नही मिला।





Post a Comment

0 Comments