WCL वेकोलि माजरी क्षेत्र के नागलोन खदान में कामगार पर आकाशीय बिजली गिर ने से मौत

 



WCL वेकोलि माजरी क्षेत्र के नागलोन खदान में कामगार पर आकाशीय  बिजली गिर ने से मौत  

◾घटना का वीडियो वायरल


चंद्रपुर ( राज्य रिपोर्टर ) : चंद्रपुर जिले में इन दिनों लगातार आंधी-तूफान के साथ बारिश चल रहा है। इस बारिश से जिले में काफी नुकसान हुआ है। इस तूफानी बारिश में एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो गया है। वेकोलि माजरी खदान क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक मजदूर मृत्यु हो गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुआ। मृतक कर्मचारी का नाम बाबू धनकुमार महेंद्र सिंह है।

वेकोलि के माजरी क्षेत्र के नागलोन खदान क्षेत्र में ओवरबर्डन का परिवहन कर रहे एक कर्मचारी बाबू धनकुमार महेंद्र सिंह बिजली की चपेट में आ गए। यह घटना मंगलवार की दोपहर करीब 3:00 बजे नागलोन खदान क्षेत्र में हुई है।

इस घटना की जानकारी ही मिलते ही माजरी वेकोलि के माजरी क्षेत्र के नागलोन खदान अधिकारी व पुलिस मौके पर  पहुंच गई।

मृतक बाबू धनकुमार महेंद्र सिंह माजरी खदान के है। सिंह कंपनी का कर्मचारी था। खदान में ओवरबर्डन की ढुलाई कर रहा था। अचानक तूफान शुरू हो गया। और वह चल रहा था, तो बिजली की चपेट में आ गया। इसमें दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई। उक्त कर्मचारी मूल रूप से बिहार राज्य का रहने वाला है। उसके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। माजरी पुलिस आगे की जांच कर रही है।



Post a Comment

0 Comments