बल्लारपुर नगर परिषद के 17 प्रभागों की 34 सीटों में से 5 सीटें ओबीसी महिला व पुरुष आरक्षित

 



बल्लारपुर नगर परिषद के 17 प्रभागों  की 34 सीटों में से 5 सीटें ओबीसी महिला व पुरुष आरक्षित

◾ओबीसी महिला व पुरुष के लिए 5 सिटें आरक्षित

बल्लारपुर ( राज्य रिपोर्टर ) : राज्य चुनाव आयोग के आदेशानुसार बल्लारपुर नगर परिषद के 17 प्रभागों की 34 सीटों में से 5 सीटें ओबीसी महिला -पुरुष के लिए आरक्षित हुई है. गुरूवार को इसके ले ड्रा निकाला गया. जिसमें प्रभाग  क्रं.1, 4 व 15 की एक- एक सीट ओबीसी महिला तथा प्रभाग  क्रं.5 व 9 की एक-एक सीट ओबीसी पुरुष के लिए आरक्षित हुई है. 

दोपहर 12 बजे नगर परिषद हाल में पीठासीन अधिकारी, एसडीएम डॉ. दीप्ति सूर्यवंशी ( पाटिल ), मुख्याधिकारी विजय देवलीकर, उपमुख्याधिकारी जयवंत काटकर, अभियंता डेविड टोंगे, चुनाव विभाग प्रमुख अभिषेक जांभुडे, वरिष्ठ लिपिक अनिल निवलकर की उपस्थिति में आरक्षण निकाला गया. 

जिसके अनुसार अब प्रभाग क्र.  1.  ( ए ) ओबीसी महिला, ( बी ) सामान्य, प्रभाग क्र.  2.  ( ए ) अनुसूचित जाति, ( बी ) सामान्य महिला, प्रभाग क्र. 3. ( ए ) अनुसूचित जाति महिला, ( बी ) सामान्य, प्रभाग क्र.   4.  ( ए ) ओबीसी महिला, ( बी ) सामान्य, प्रभाग क्र. 5.( ए ) सामान्य महिला ( बी ) ओबीसी सामान्य, प्रभाग क्र. 6.  ( ए ) अनुसूचित जाति, ( बी ) सामान्य महिला, प्रभाग क्र. 7. ( ए ) अनुसूचित जाति महिला, ( बी ) सामान्य , प्रभाग क्र. 8. ( ए ) अनुसूचित जाति महिला, ( बी ) सामान्य, प्रभाग क्र.  9. ( ए ) सामान्य महिला, (बी) ओबीसी सामान्य , प्रभाग क्र. 10. ( ए ) अनुसूचित जाति महिला, ( बी ) सामान्य, प्रभाग क्र. 11. ( ए )  अनुसूचित जाति महिला, ( बी ) सामान्य, प्रभाग क्र. 12 . ( ए ) अनुसूचित जनजाति, ( बी ) सामान्य महिला, प्रभाग क्र. 13. ( ए ) अनुसूचित जनजाति महिलाएं, ( बी ) ओपन महिला, प्रभाग क्र. 14. ( ए ) अनुसूचित जाति, ( बी ) सामान्य महिला, प्रभाग क्र. 15. ( ए ) ओबीसी महिला, ( बी ) सामान्य, प्रभाग क्र. 16. ( ए ) अनुसूचित जाति, ( बी ) सामान्य महिला, प्रभाग क्र. 17. ( ए ) अनुसूचित जाति, ( बी ) सामान्य महिला के लिए आरक्षित है.

Post a Comment

0 Comments