घर का ताला तोड़कर सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लायंसे राजुरा धोपताला गुरुदेव नगर में सेंधमारी।



घर का ताला तोड़कर सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लायंसे राजुरा धोपताला गुरुदेव नगर में सेंधमारी। 

◾डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी।


राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) :  अज्ञात चोरों द्वारा बंद घर का ताला तोड़कर सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लायंसेज ऐसे कुल डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी होने की घटना उजागर हुई है।

                          धोपताला गुरूदेव नगर रहिवासी तथा सीजीएम कार्यालय कर्मचारी श्रीनिवास कोप्पुला अपने परिवार सहित आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध देवस्थान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गए। 17 अप्रैल की सुबह 7 बजे के दरम्यान दर्शन कर लौटने पर उनके घर का लोखंडी दरवाज़े का ग्रील टूटा हुआ दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे कपड़े ज़मीन पर अस्त व्यस्त दिखाई दिए। इसके पश्चात और सामानों को देखने पर हायर LED TV अंदाजन कीमत 16 हज़ार, बेडरूम में पुरानी इंटेक्स कंपनी की LED TV  अंदाजन कीमत 10 हज़ार, एक तोला सोने के कानों के झुमके अंदाजन कीमत 40 हज़ार, सोने की रिंग एक ग्राम अंदाजन कीमत 3 हज़ार, सोने की चैन पांच ग्राम अंदाजन कीमत 20 हज़ार, सोने की अंगूठी 3 ग्राम अंदाजन 9 हज़ार, पूजा में रखे 15 हज़ार चांदी के पैसे और आभूषण ऐसे कुल 1 लाख 53 हज़ार का मुद्दे माल चोरी हुआ। इसके पश्चात उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच राजूरा पुलिस कर रही है।


Post a Comment

0 Comments