WCL बल्लारपुर क्षेत्र के सास्ती टाउनशिप धोपताला कॉलोनी के पंप हाउस के गटर को साफ करने हेतु उतरे 6 कर्मचारी हुए मूर्छित।

 


WCL बल्लारपुर क्षेत्र के सास्ती टाउनशिप धोपताला कॉलोनी के पंप हाउस के गटर को साफ करने हेतु उतरे 6 कर्मचारी हुए मूर्छित।

◾ज़हरीली गैस के चलते हुए हादसा

◾तीन कर्मियों की हालत गंभीर।



राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : वेकोली बल्लारपुर क्षेत्र के सास्ती टाउनशिप धोपताला कॉलोनी में स्थित सीवरेज पंप हाउस के गटर को साफ करने हेतु आज दिनांक 22 मार्च की सुबह करीब 10:15 बजे गटर में उतरे कर्मचारी जहरीली गैस के चलते हुए मूर्छित हुए।

                          प्राप्त जानकारी के अनुसार सास्ती टाउनशिप धोपताला कॉलोनी के सीवरेज पंप हाउस के गटर को साफ करने हेतु आज सुबह करीब 10:15 बजे ठेका कर्मी करीबन 10 फीट गहरे गटर में उतरे। काफी देर बाद ऊपर नहीं आए और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया ना होने पर एक वेकोली कर्मी गटर में उतरा परंतु वह भी ऊपर नहीं आया और आवाज देने पर कोई भी किसी भी तरह की प्रतिक्रिया ना देने पर बाहर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हुआ। इसके पश्चात JCB की सहायता से उस चेंबर के स्लैप को हटाते ही उसमें दो-तीन मज़दूर बेहोश और एक हफ्ता हुआ दिखाई दिया। इसके पश्चात इनहे निकालने के लिए रामपुर ग्राम पंचायत सफाई कर्मी शंकर अंदगुला उतरा और उन्होंने सभी को बाहर निकाला। सभी घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया उसके पांच मिनट बाद वह सफाई कर्मी भी मूर्छित हो गया। कुल 6 लोग गैस की चपेट में आने की जानकारी मिली है। घायलों में ठेका कर्मी अंजन्ना कोपुला, सुभाष खंजारकर, राजू जनजरला, वेकोली कर्मी प्रमोद वभिटकार, सुशील कोर्डे, रामपूर ग्राम पंचायत सफाई कर्मी शंकर अंदगुला ऐसे नाम बताए गए। घटना की जानकारी मिलते ही राजुरा पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर बहादुरे, पुलिस उपनिरीक्षक पी आर साखरे एवं अन्य पुलिसकर्मी मौके पर उपस्थित हुए। वहीं शिवसेना के राजुरा विधानसभा समन्वयक बबन उरकुड़े ने पीड़ित वेकोलि कर्मियों तथा ठेका कर्मियों को उचित मुआवज़ा देने की मांग की है।

                          वेकोली की सुरक्षा में कमी के चलते 3 कर्मियों की जान खतरे में है इसका जिम्मेदार कौन? हादसे की उच्चतम जांच की मांग उठाई जा रही है और हादसे की जवाबदेही अधिकारी पर कार्रवाई हो ऐसा व्यक्ति किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments