भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ वर्धा व्हॅली, चंद्रपुर व बल्लारपुर द्वारा महिला दिवस के अवसर पर चंद्रपुर क्षेत्र एवं बल्लारपुर क्षेत्र में महिला सम्मलेन कार्यक्रम शुभ संपन्न।

 

भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ वर्धा व्हॅली, चंद्रपुर व बल्लारपुर द्वारा महिला दिवस के अवसर पर चंद्रपुर क्षेत्र एवं बल्लारपुर क्षेत्र में महिला सम्मलेन कार्यक्रम शुभ संपन्न।

(अनिल कुमार गिरमिल्ला ) प्रतिनिधि :

राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ वर्धा व्हॅली चंद्रपुर व  बल्लारपुर के अंतर्गत जागतीक महिला दिवस के उपलक्ष में चंद्रपुर क्षेत्र एवं बल्लारपुर क्षेत्र में दिनांक 08/03/2022 को भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ, वर्धा व्हॅली, चंद्रपुर/बल्लारपुर द्वारा चंद्रपुर क्षेत्र के केंद्रीय कार्यालय "विश्वकर्मा सदन" महाकाली कॉलरी एवं बल्लारपुर क्षेत्र में मनोरंजन केंद्र सास्ती टाउनशिप में महिलाओं द्वारा उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ महिला सम्मलेन कार्यक्रम संपन्न हुआ। चंद्रपुर एवं बल्लारपुर दोनों क्षेत्रो में मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। प्रमुख अतिथियों को पुष्प देकर स्वागत किया गया। महिला कार्यकर्ताओ द्वारा श्रमिक गीत एवं स्वागत गीत गाया गया।

                         चंद्रपुर क्षेत्र के कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विजया पिका जी द्वारा किया गया, मंचासीन सर्व आदरणीय श्री. नामदेव देशमुख जी ( वर्धा व्हॅली अध्यक्ष ), श्री. प्रमोद येलचलवार जी (.भा.म.स.चंद्रपुर जिला अध्यक्ष.), श्री. विवेक अल्लेवार जी (.विदर्भ प्रदेश उपाध्यक्ष भा.म.सं.), श्री. प्रवीण मुनगंटीवार जी (.जिला मंत्री भा.म.सं.), श्रीमती. अश्विनी दाणी मैडम (.प्राध्यापिका.), श्रीमती. महालक्ष्मी मैडम (.चंद्रपुर एरिया फाइनेंस मैनेजर.), कुमारी. मंजू लेंडागे मैडम (.एडवोकेट.), मंच पर आसीन हुए।

                         बल्लारपुर क्षेत्र में कार्यक्रम का संचालन श्रीमति. सुवर्णलता बोंडे , प्रस्तावना श्रीमती. शशि मसीह अध्यक्षता श्रीमती. नीलम कुलकर्णी (.उपप्रबंधक कार्मिक.), मुख्य अतिथि श्रीमती. वनिता हलकरे.(.लेक्चरर, कमला देवी बजाज बी एड कॉलेज चंद्रपुर.) विशेष उपस्थिति कु. सबिता ( सहायक प्रबंधक कार्मिक ), डॉ. जया ( चिकित्सा अधिकारी ), बादल गर्गेलवार ( कार्याध्यक्ष ), जोगेन्दर यादव महामंत्री, हनुमन्तु भंडारी की रही।

                         मंचासीन उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा महिला शक्ति के बारे में संबोधित करते हुए 8 मार्च महिला दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एवं महिला शक्ति के बारे में सभी को जागरूक और मनोबल बढ़ाते हुए महिला शक्ति के बारे में बताया गया। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर हर एक काम कर रही है महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय है। हर क्षेत्र में ज्ञान पूर्ण, पारिवारिक भागीदारी, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर महिलाओं की शक्ति को बढ़ाने पर जोर दिया गया। सभी वक्ताओं द्वारा बहुत ही अच्छे विचारों के साथ महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए। 8 मार्च महिला दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष में उपस्थित सभी महिलाओं का मनोबल बढ़ाया गया। 

                         इसी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया मुख्य रूप से सदन में उपस्थित महिलाओं द्वारा डांस कार्यक्रम, संगीत खुर्ची और गेम्स का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं द्वारा बहुत ही उत्साह, हर्ष उल्लास के साथ आनंद लिया गया। अंत में सभी विजेता/भाग लिए महिलाओ को उपहार देकर सम्मानित किया गया। भारी संख्या में महिलाओं द्वारा इस कार्यक्रम में अच्छा प्रतिसाद दिया गया। चंद्रपुर क्षेत्र में 120 से अधिक महिलाओ की उपस्थिति रही और बल्लारपुर क्षेत्र में 100 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही।

                         इस समय बल्लारपुर क्षेत्र में श्री. जोगेन्दर यादव महामंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की रीती निति के बारे में बताते हुए सभी का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वर्धा व्हॅली के पदाधिकारी एवं सभी महिला पदाधिकारी एवं सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं, इकाई/उपक्षेत्रीय के पदाधिकारियों /कार्यकर्ताओ ने सहयोग किया और कार्यक्रम सफल बनाने में प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किये सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद व्यक्त किया गया।


Post a Comment

0 Comments