मानव अधिकार सहायता संघ राजुरा तालुका की बैठक संपन्न।

 



मानव अधिकार सहायता संघ राजुरा तालुका की बैठक संपन्न।

◾मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रयासरत रहें - प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि धारणे।

राजुरा  ( राज्य रिपोर्टर ) : राजुरा शहर में स्थित जिला परिषद उच्च विद्यालय में दिनांक 30 जनवरी 2022 रविवार दोपहर मानव अधिकार सहायता संघ राजुरा तालुका की बैठक आयोजित की गई, यह बैठक मानव अधिकार सहायता संघ के प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय सचिव माननीय श्री. रवि धारणे की प्रमुख उपस्थिति में शुभ संपन्न हुई।

                          इस अवसर पर मनवाधिकार सहायता संघ चंद्रपुर जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री. अशोक पडगेलवार उर्फ ( जादूगर ), महासचिव श्री. संतोष क्षीरसागर, संरक्षक श्री. अनिल गर्गेलवार, श्री. कारलेकर को पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया गया इसके पश्चात माननीय पदाधिकारियों ने यहां उपस्थित सभी का मार्गदर्शन किया। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष ने मानवाधिकारों के महत्व पर जोर दिया और मानवाधिकार सहायता संघ चंद्रपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपने जादूगरी जोहर से दर्शकों का मनोरंजन किया।

                          इस समय सभा में मानवाधिकार सहायता संघ राजुरा तालुका प्रमुख प्रा.अनंत डोंगे, तालुका उपप्रमूख श्री. अंकुश भोंगळे, तालुका संरक्षक श्री. मालेकर सर, तालुका चेअरमन अँड. राहुल थोरात, तालुका उपाध्यक्ष श्री. सुभाष काटवले, तालुका मुख्य महासचिव अँड. चंद्रशेखर चांदेकर, तालुका महासचिव श्री. रत्नाकर पायपरे, संघटन मंत्री प्रेमसागर राऊत, तालुका संयोजक इर्षाद शेख, तालुका सहसंयोजक श्री. अर्जुन पायपरे, राकेश कलेगुरवार, अनिलकुमार गिरमिल्ला सहित कई पदाधिकारी, सदस्य और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस बैठक सभा का संचालन मानवाधिकार सहायता संघ के प्रमुख श्री. अनंत डोंगे सर ने किया।

Post a Comment

0 Comments