मा. प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को गिरफ्तार किया जाए

 



मा. प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को गिरफ्तार किया जाए 

 ◾पूर्व विधायक संजय धोटे के नेतृत्व में भाजपा राजुरा प्रतिनिधिमंडल ने की मांग।


राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री. नाना पटोले द्वारा 16 जनवरी 2022 की शाम जिला परिषद चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक वीडियो क्लिप पर खबर प्रकाशित की गई थी। इस खबर में भंडारा जिला परिषद चुनाव के दौरान प्रचार करते हुए श्री. नाना पटोले ने सार्वजनिक रूप से एक सार्वजनिक बयान दिया कि मैं ( मा.पंतप्रधान श्री.नरेंद्रजी मोदी साहेब, यांना मी मारू शकतो, मी त्यांना शिवा घालतो ) ऐसा बयान दिया। प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उनका अपमान करने के चलते भारतीय जनता पार्टी और आम जनता एवं कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुईं इस संबंध में राजुरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एड श्री. संजय धोटे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी राजुरा की ओर से राजुरा पुलिस निरीक्षक को निवेदन पत्र के माध्यम से श्री. नाना पटोले के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की गयी।

                           इस समय पूर्व विधायक संजय धोटे ने भी घटना का विरोध किया और कहा कि प्रधानमंत्री किसी एक पार्टी के नहीं बल्कि पूरे भारत के होते हैं उनका सम्मान करना सबकी जिम्मेदारी है इस तरह के बयान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अपमान किया जा रहा है, अगर इस तरह का अपमान जारी रहा तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। श्री. नाना पटोले पर मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए ऐसी मांग पूर्व विधायक एड श्री. संजय धोटे ने की। 

                         इस मौके पर राजुरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एड संजय धोटे के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विनायक देशमुख, भाजपा जिल्हा उपाध्यक्ष सतीश धोटे, भाजपा तालुका महामंत्री दिलीप वांढरे, भाजपा तालुका महामंत्री प्रशांत घरोटे, भाजपा नेता महादेव तपासे, भाजपा जिल्हा कार्यकारणी सदस्य संजय उपगणलावार, पूर्व नगरसेवक राधेश्याम अडानिया, पूर्व नगरसेवक राजेंद्र डोहे, भाजयुमो जिल्हा उपाध्यक्ष सचिन डोहे, ओबीसी आघाडी जिल्हा महामंत्री संदीप पारखी, भाजयुमो तालुका अध्यक्ष सचिन शेंडे, भाजयुमो तालुका महामंत्री रवि बुरडकर एवं भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments