राजुरा तालुका भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग।

 



राजुरा तालुका भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग।

◾मा. प्रधान मंत्री की पंजाब यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई गंभीर चूक।


राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : माननीय प्रधान मंत्री श्री. नरेंद्र मोदी की हाल ही में पंजाब यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में बुधवार को 'गंभीर चूक' हुई। इस कारण पीएम मोदी 20 मिनट तक एक फ्लाईओवर पर फंसे रहे। गंभीर चूक इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जिस फ्लाईओवर पर फंसे थे, वो पाकिस्तान की सीमा से बहुत ज्यादा दूर भी नहीं था। राज्य सरकार की अक्ष्मय लापरवाही के लिए पंजाब सरकार को बर्खास्त करने और राष्ट्रपति शासन लगाने के संबंध में शनिवार दिनांक 8/1/2022 को पूर्व विधायक श्री. सुदर्शन निमकर की पहल पर तालुका एवं शहर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की ओर से महामहिम राष्ट्रपति को राजुरा तहसीलदार श्री. हरीश गाडे के माध्यम से निवेदन पत्र दिया गया।

                         इस समय तालुकाध्यक्ष तथा जि. प. सभापती सुनील उरकुडे, उपाध्यक्ष सतीश धोटे, महामंत्री प्रशांत घरोटे, वाघुजी गेडाम, पूर्व नगरसेवक राजू डोहे, खमोना सरपंच हरिदास झाडे, मधुकर नरड, भाजयुमो अध्यक्ष सचिन शेंडे, मंगेश श्रीराम, श्रीनू पांजा, राजकुमार भोगावार सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे और घटना के विरोध में नारेबाजी भी की गई।


Post a Comment

0 Comments