मोटरसाइकल और मोपेड की आपस में भिड़ंत




मोटरसाइकल और मोपेड की आपस में भिड़ंत 

 ◾राजुरा सास्ती मार्ग पर बने गहरे गड्ढों के चलते बड़ा हादसा होते टला

राजुरा  ( राज्य रिपोर्टर ) : धोपताला ग्राम पंचायत कार्यालय के समीप से होते हुए गुजरने वाली राजुरा सास्ती मार्ग पर निर्मित गहरे गड्ढों के चलते आज करीब दोपहर 12 बजे मोटरसाइकल और मोपेड की आपस में टक्कर हुई। गनीमत रही कि किसीकी भी जान माल का नुकसान नही हुआ। परंतु मोटरसाइकल सवार के सिर पर चोट लगी और मोपेड सवार महिला को हल्की चोटें आई है।

                         सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार  इसी मार्ग पर निर्मित गहरे गड्ढों के चलते हालही में महिला शिक्षिका अपनी दो पहिया वाहन से सास्ती कॉलोनी एंट्री गेट के समीप निर्मित गड्ढों के चलते सड़क पर गिर गई। सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क हैं यह कहना बड़ा मुश्किल है। यह बड़ा विषय का चर्चा है कि इस मार्ग से वेकोली में कार्यरत कामगार कर्मचारी अधिकारी गण, व्यवसायिक, स्कूल कॉलेज के बच्चे और कोयले से भरे हुए ट्रक दो पहिया और चार पहिया वाहनो की बड़ी संख्या में दिन रात यातायात रहती है और इसी मार्ग से धोपताला ग्राम पंचायत कार्यालय सदस्य भी गुजरते है। पीछले 2 साल से इस रास्ते की मरम्मत नहीं की जा रही है। इस मार्ग के संबंधित अधिकारी इस रास्ते को दुरुस्त करने में असफल हो रहे है। इनके लापरवाही के चलते राम भरोसे चल रही इस मार्ग पर दिन ब दिन छोटे मोटे हादसे हो रहे है। 

                         जैसाकि आज दि. 18 नवंबर दोपहर करीब 12 बजे के समय राजुरा से सास्ती की ओर जानेवाले मोटरसाइकिल सवार उस गड्डे में गिर पड़ा। गनीमत रही की कोई भारी वाहन आगे पीछे उस वक्त नही रही अन्यथा अंजाम कुछ और ही देखने को मिलता। इससे पहले की कोई बड़ा हादसा हो इस सड़क संबंधित निर्माता जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत करें ऐसा यहां के समस्त नागरिक व्यक्त कर रहे है।








Post a Comment

0 Comments