भाजपा ज्येष्ठ नेता,भाजपा युवा मोर्चा जिल्हा उपाध्यक्ष,भाजपा के नगर महासचिव कांग्रेस में किया प्रवेश

 


भाजपा ज्येष्ठ नेता,भाजपा युवा मोर्चा जिल्हा उपाध्यक्ष,भाजपा के नगर महासचिव कांग्रेस में किया प्रवेश

◾गोंडपिपरी भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस और विधायक सुभाष धोटे के हाथ मजबूत करने का प्रयास 

राजुरा  ( राज्य रिपोर्टर ) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी व युवा नेता सांसद राहुल गांधी की विचारधारा को स्वीकार कर राजुरा विधानसभा क्षेत्र विधायक सुभाष धोटे के नेतृत्व पर विश्वास कर गोंडपिपरी के भाजपा ज्येष्ठ नेता निलेश संगमवार, भाजपा युवा मोर्चा जिल्हा उपाध्यक्ष गोंडपिपरी नगर पंचायती पूर्व बांधकाम सभापती राकेश पून, गोंडपिपरी भाजपा के नगर महासचिव सुनील फुकट ने कांग्रेस में किया प्रवेश।

                          इस अवसर पर विधायक सुभाष धोटे ने नीलेश संगमवार को गोंडपिपरी तालुका कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष चुना और इन सभी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान के साथ आने वाले समय में और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी ऐसा आश्वासन दिया।  कांग्रेस में शामिल हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों ने गोंडपिपरी भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस और विधायक सुभाष धोटे के हाथ मजबूत करने का प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

                          इस समय नगराध्यक्ष अरुण धोटे, पोळसा ग्रा प सरपंच तथा तालुका सरपंच संघटना अध्यक्ष देविदास सातपुते, विधानसभा युवक काँग्रेस अध्यक्ष एजाज अहमद, युवक काँग्रेस जिल्हा महासचिव शंतनू धोटे, युवक काँग्रेस तालुकाध्यक्ष संतोष शेंडे, नागेश रत्ने, धनराज चिंचोलकर, हेमंत झाडे, प्रा. प्रफुल्ल शेंडे आदि उपस्थित थे।










Post a Comment

0 Comments