क्रांतिसूर्य भगवान बीरसमुंडा की 146 वीं जयंती के उपलक्ष में आदिवासी समाज भवन का उद्घाटन आ. सुभाष धोटे द्वारा

 


क्रांतिसूर्य भगवान बीरसमुंडा की 146 वीं जयंती  के उपलक्ष में आदिवासी समाज भवन का उद्घाटन आ. सुभाष धोटे द्वारा

◾राजुरा के म्हाडा कॉलोनी परिसर में आदिवासी समाज भवन 

राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद शाखा राजुरा और सभी आदिवासी समुदाय द्वारा क्रांतिसूर्य भगवान बीरसमुंडा की 146 वीं जयंती उत्सव का आयोजन आज दि. 15 नवंबर को राजुरा में बड़े ही उत्साह उल्लास के साथ मनाया गया। धरती आबा, जननायक, क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राजूरा विधान सभा क्षेत्र विधायक श्री. सुभाष धोटे के हाथों राजुरा के म्हाडा कॉलोनी परिसर में आदिवासी समाज भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त परियोजना स्तरीय समीक्षा योजना समिति के अध्यक्ष भीमराव पा.मडावी, सदस्य प्रदीप गेडाम, विकास मडावी और ललितताई गेडाम का सत्कार किया। 

                         इस अवसर पर आ .सुभाष धोटे मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आदिवासी बंधु उच्च शिक्षा ग्रहण कर जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति के शिखर को हासिल करें, समाज को गुमराह करने वालो से सावधान रहें, अपने और अपने समुदाय के हित के लिए पहल कर हमेशा तत्पर रहें।

                         इस समय कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे तिरु लकीभाऊ जाधव, मुख्य अतिथि के तौर पर राजुरा न.प.अध्यक्ष श्री.अरुण धोटे, गडचांदूर नगराध्यक्षा सविता टेकाम, संदीप गवारी, अध्यक्ष प्रकल्प नियोजन समिती के महाराज गोविंद जाधव, कोवेजी, चंद्रपूर के तिरू भिमराव पा. मडावी, बांधकाम सभापती हरजितसिंग संधू, पूर्व सभापती निर्मला कुळमेथे, प्रदिप गेडाम, विनोद गेडाम, अंकुश कुळमेथे, शहराध्यक्षा तथा नगर सेवक संध्याताई चांदेकर, गडचांदूर नगरसेवक आनंद मेश्राम, शामराव कोटनाके, महीपाल मडावी, सिताराम मडावी, आयोजक अध्यक्ष सौ. सूनंदाताई बोरकर, सचिव सिंधुताई नैताम, उपाध्यक्ष मंदाबाई उईके, कोषाध्यक्ष मंगलाताई उईके, सदस्य प्रतिमा कोरवेते, सरिताताई मडावी, सीमाताई कुळमेथे, सुशिलाताई टेकाम, रजनाताई कोडापे सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे।










Post a Comment

0 Comments