सड़क पर बने गड्ढों के चलते एक महिला की गई जान

 




सड़क पर बने गड्ढों के चलते  एक महिला की गई जान

◾घटना राजुरा तालुका के सोंडो गांव के पास


राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : सड़क पर बने   गड्ढों हदसो के कारण एक महिला को अपनी जान गवानी पड़ी है। राजुरा तालुका के अंतर्गत आनेवाले सोंडो गांव के पास   दो पहिया वाहन से गड्ढे में गिरने से उसकी मृत्यु होने की घटना आज सुबह घटी है। मृतक नाम  पद्मा सुधाकर मादनेलवार ( 50 )  गोवारी   निवासी है।

                         प्राप्त जानकारी के अनुसार राजुरा तालुका के गोवारी से तेलंगाना राज्य में एक कार्यक्रम के लिए बेटा चंद्रशेखर मदनेलवार और उसकी मां पद्मा मदनेलवार सुबह मोटरसाइकिल से रवाना हुए। इसी बीच दोपहिया वाहन पर अपने बेटे के साथ सवार पद्मा मदनेलवार सोंडो गांव के पास सड़क पर एक गड्ढे में मोटरसाइकिल का पहिया जाने से वे महिला वाहन से गिर गई जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल हो गई। इसके पश्चात उसे देवड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें चंद्रपुर के जिला अस्पताल में ले जाया गया। परंतु इलाज के लिये प्रतिसाद ना मिलने के  दौरान उनकी मृत्यू हो गई। इस घटना से गोवारी गांव में हड़कंप मच गया है। तालुका में सड़कों पर बने गड्ढों ने यात्रियों के जीवन को खतरे में डाल दिया है। बार-बार निवेदन देने के बावजूद सड़कों की हालत जस की तस है करें तो क्या करें नागरिकों द्वारा ऐसे व्यक्त किया जा रहा है। ये गड्ढे कई हादसों का कारण बन रहे हैं, फिर भी कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है, ऐसा आक्रोशित सवाल नागरिकों ने उठाया है। बल्लारपूर तालुका के बामणी से राजुरा तालुका तक सड़क पर बने गड्ढे हादसों का कारण कई अपघात हुवे है।  संबंधित विभाग को इस घातक गड्ढे पर ध्यान देना चाहिए ताकि गड्ढे से होने वाली दुर्घटना से निर्दोष नागरिकों की जान बचाई जा सके।


Post a Comment

0 Comments