थ्रेशर मिशन में दबने से खेत मजदूर की मौत



थ्रेशर मिशन में दबने से खेत मजदूर की मौत

घटना राजुरा तहसील के अंतर्गत गोयेगांव की 

 राजुरा  ( राज्य रिपोर्टर ) : राजुरा तहसील के अंतर्गत आने वाले गोयेगांव के खेत में माथरा गांव के निवासी खेत मजदूर रामकृष्णा धोटे (40) थ्रेशर मशीन पर काम करते समय उस मशीन में दबने से खेत मजदूर की मृत्यु होने की दुखद घटना आज सुबह 11:00 बजे सामने आई है। 

                        प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रामकृष्ण धोटे गांव के एक थ्रेशर मालिक के साथ गोयेगांव सोयाबीन निकालने मधुकर ताजने के खेत में गया था। सोयाबीन निकाल ते समय वह उस थ्रेशर मशीन में दब गया उसके चेहरे से लेकर छाती तक का भाग उस मशीन में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी, एक लड़का और एक लड़की है। 





Post a Comment

0 Comments