रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनों को फिर से शुरू किया जाए - पूर्व विधायक सुदर्शन निमकर

 



रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनों को फिर से शुरू किया जाए - पूर्व विधायक  सुदर्शन निमकर

दक्षिण मध्य रेलवे मुख्य महाप्रबंधक श्री. गजानन माल्याजी  से चर्चा और सौंपा ज्ञापन पत्र।



राजूरा  ( राज्य रिपोर्टर ) : आज मंगलवार 07.09.2021 को राजूरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुदर्शन निमकर ने प्रतिनिधिमंडल के साथ दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद के मुख्य महाप्रबंधक श्री. गजानन माल्या से गडचंदूर में मुलाकात कर समस्या के समाधान के संबंध में चर्चा और  ज्ञापन पत्र सौंपकर निवेदन किया। 

                       सिकंदराबाद से बल्लारशाह के लिए जो ट्रेनें कोरोना काल में बंद की गई थीं, उन्हें फिर से शुरू किया जाए। राजुरा से आसिफाबाद राजमार्ग पर राजुरा रेल्वे  गेट के बगल से अंडरब्रिज और राजुरा-चुनाळा ( मानिकगढ़ ) - चनाखा - धनोरा राज्य सीमा से शिरपुर कागजनगर मार्ग पर मानिकगढ़ रेलवे गेट संख्या 94 के पास अंडरब्रिज को मंजूरी दी जाए। गढ़चंदूर से आदिलाबाद तक नई रेल लाइन पर कार्य की स्वीकृति के लिए रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाए तथा गडचांदूर से पॅसेंजर गाडी शुरू की जाए इत्यादि इन समस्याओ के संबंध मे विस्तार से चर्चा की गई। इस चर्चा में द.म.रेल्वे के विभागीय प्रबंधक श्री अभयकुमार गुप्ता, विभागीय अभियंता श्री. कशीष कुकरेजा, द.म.रेल्वे के आदीलाबाद के डी.आर.यु.सि.सि. मेम्बर श्री. के.सी.भार्गव ने भाग लिया। मा. मुख्य महाप्रबंधक श्री. माल्या ने चर्चा पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनके अधिकार का मुद्दा तुरंत हल किया जाएगा।

                       इस समय न. प. गडचांदूर उपाध्यक्ष शरद जोगी, न. प. सदस्य रामभाऊ मोरे, न. प. के पूर्व सदस्य निलेश ताजने, न. प. पूर्व सदस्य सतीश उपलेंचवार, संदीप शेरकी, ग्रा. पं.चुनाळा सरपंच बाळू वडस्कर, ग्रा. पं. चुनाळा  पूर्व सदस्य प्रा. शंकर पेद्दूरवार, पूर्व सरपंच संजय पावडे, सास्ती ग्रा. पं. सदस्य राजकुमार भोगा, चुनाळा तंटामुक्त समिती अध्यक्ष दिलीप मामा मैसने सह पदाधिकारी उपस्थित रहे। 







Post a Comment

0 Comments