कोई भी आपको आपके मानवाधिकारों से वंचित नहीं कर सकता - बंडू मडावी

 




कोई भी आपको आपके मानवाधिकारों से वंचित नहीं कर सकता - बंडू मडावी

 🔹इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा चंद्रपुर जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक

राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : राजुरा शहर में स्थित शिवाजी हाई स्कूल के प्रांगण में दि. 5 सितंबर दोपहर 12 बजे इंडियन मानव अधिकार एसोसिएशन द्वारा चंद्रपुर जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक आयोजित कर शुभ संपन्न हुआ। 

                        इस कार्यक्रम के उपलक्ष में ( IHRA ) प्रदेश उपाध्यक्ष श्री. बंडू मडावी अपने वक्ता मे कहते हैं की मानवाधिकार संविधान द्वारा गारंटीकृत व्यक्तियों के जीवन, स्वतंत्रता, समानता और गरिमा से संबंधित अधिकार मानवाधिकार हैं। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखना मानवाधिकारों का कर्तव्य है अगर इस मौलिक अधिकार पर हमला होता है तो हमें हमारे मानवाधिकारों से कोई भी वंचित नहीं कर सकता ऐसा कहा गया है।

                        प्रदेश अध्यक्ष पांडुरंग नरवाड़े के सुझाव पर शिक्षक दिवस के अवसर पर राजुरा शहर के शिवाजी हाई स्कूल में चंद्रपुर जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक ली गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं पदाधिकारियों को पुष्प गुलदस्ता देकर सत्कार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री. बंडू मडावी ने की, राज्य संघटक हेमंत उंदीरवाडे ने भी मानवाधिकार कर्तव्यों और संवैधानिक अधिकारों के बारे में गहन जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुवात श्री. मनोज आत्राम ने कि और इस कार्यक्राम का संचालन श्री. रमेश आडे ने किया।

                        इस समय इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन चंद्रपुर जिल्हाध्यक्ष श्री. मनोज आत्राम, उपाध्यक्ष श्री. आत्माराम मानापुरे, सचिव रमेश आडे, सहसचिव सुरेश आस्वले, संघटक निळकंठ साळवे, पराग पेंदोर, बुद्धाराव कोटनाके, राजूरा तालुकाध्यक्ष राकेश कलेगुरवार, राजूरा तालुका सचिव अनिलकुमार गिरमिल्ला, संतोष कुलमेथे, अभिलाष परचाके, घनश्याम मेश्राम आदि उपस्थित थे। 










Post a Comment

0 Comments