राजुरा के समस्त वार्डो में नगर सेवक ने नागरिकों के घर घर तक पानीकि की आपूर्ति।

 

राजुरा के समस्त वार्डो में नगर सेवक ने  नागरिकों के घर घर तक पानीकि की आपूर्ति।

राजुरा  ( राज्य रिपोर्टर ) : पिछले माह में हुई लगातार मूसलधार बारिश के चलते राजूरा शहर को आनेवाली पानी की मेन सप्लाई पाइप लाइन टूटकर बह जाने से पानी की आपूर्ति खंडित हो गई जिससे राजूरा शहर निवासियों को पीने का पानी नहीं मिलने से शहर के नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा ऐसा पहली बार पानी की किल्लत देखने को मिला और यहां के जन नागरिक अस्त-व्यस्त हुए।

                       राजूरा शहर के जन नागरिकों की पानी की समस्या को देख उनकी प्यास बुझाने के लिए राजूरा नगर सेवक राजू भाऊ डोहे ने अपने ही खुद के पानी के टैंकरों से अपने ही खर्चे से वार्ड वार्ड तक पानी पहुंचाने का कार्य भार अपने कंधों पर लेते हुए जनता तक पानी पहुंचाने का काम कीया।  नागरिकों के घर घर तक पानी पहुंचाया और स्वयं ही वार्ड वार्डो का निरीक्षण कर पानी की किल्लत को दूर किया। ऐसी जनसेवा करनेवालो में से यहां एक नगर सेवक देखने को मिला।

                       यहां की जनता नागरिकों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले माह हुई लगातार 3 दिन की मूसलाधार बारिश के चलते पीने के पानी की मेन पाइप लाइन कनेक्शन क्षतिग्रस्त होने से यहां के स्थानीय नागरिकों को पीने के पानी की समस्या आ पड़ी यहां के जिम्मेदारी अधिकारियों द्वारा मेन पाइप लाइन कनेक्शन को शीघ्र ही ठीक नहीं कर पाने से नागरिकों को पानी की किल्लत आ पड़ी इससे यहां की जनता भड़क गई संघर्ष करने लगी अधिकारियों के निर्लक्ष के चलते संघर्ष कर रहे नागरिकों को देख राजूरा नगर परिषद के नगरसेवक शिवसेना तालुका प्रमुख जांबाज नेता राजू भाऊ डोहे ने आगे आए और अपने ही स्वयं के 3 टैंकरों से खुद के खर्चे से पानी वार्ड वार्ड तक पहुंचाया और समस्याओं का समाधान कर दिया ऐसा बताया गया है।



                                                   

                                       

                                       





Post a Comment

0 Comments