घर में पैर फिसलके गिरने से युवक की मृत्यु।

 

घर में  पैर फिसलके गिरने  से युवक की मृत्यु।

राजूरा ( राज्य रिपोर्टर ) : राजुरा तहसील के रामपुर ग्राम पंचायत वार्ड नंबर 2 में किराए के मकान में रह रहे राजकुमार लिंगया लिंगाला (40) की  बाथरुम में पैर फिसलने गिरने से उनकी आकस्मिक मृत्यू हो गई।

                        सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजकुमार पेंटिंग का काम करता था। घर पर अकेला था आज दि. 4 अगस्त घर के बाथरुम में अचानक उसका पैर फिसलने से सिर पर जोरदार गहरी चोट लगने से उसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 5:00 बजे की है। इसकी जानकारी राजूरा पुलिस सहायक निरीक्षक साखरे को मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजुरा उपजिला अस्पताल भेजा गया। पीआई बहादुरे के मार्गदर्शन में एपीआई साखरे साथ आगे की जांच राजुरा पुलिस कर रही है।








Post a Comment

0 Comments