मेधावी छत्रों को आतिथ्य सत्कार में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है - आमदार सुभाष धोटे

 

मेधावी छत्रों को आतिथ्य सत्कार में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है - आमदार सुभाष धोटे

इंफैट कान्वेंट में दसवीं के मेधावी छात्रों का सत्कार।

राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : हाल ही में घोषित दसवीं कक्षा के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इंफोट जीसस इंग्लिश पब्लिक हाई स्कूल राजुरा के मेधावी छात्रों का सम्मान राजूरा विधानसभा क्षेत्र के आमदार श्री सुभाष धोटे एवं गणमान्यो के हाथो मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। इसमें इन्फेंट कॉन्वेंट से 95.40% हासिल कर प्रथम आनेवाली कु. आस्था गोरे व कु. श्रृती पुणेकर, 94.20% के साथ दूसरे स्थान पर कु. पुनम कोरडे और 90.60% के साथ तीसरा स्थान हासिल करनेवाली पूर्वा शदारपवार सहित सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

                       इस अवसर पर अध्यक्षीय मार्गदर्शन देते हुए विधायक सुभाष धोटे ने कहा कि मेधावी छात्रों को अतिथि सत्कार से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। आपकी सफलता को ध्यान में रखा जाता है। हम अधिक निरंतर कड़ी मेहनत के साथ अधिक से अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं। विद्यार्थी जीवन में सफलता आपको जीवन भर कड़ी मेहनत करने की शक्ति देती है। आगे चलकर यही छात्र अपने समाज और अपने देश के उज्जवल भविष्य के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देते हैं।

                       इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक रफीक अंसारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष सागर ने किया और आभार नसीम शेख ने व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल के सभी शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की।

                       इस अवसर पर राजूरा विधानसभा क्षेत्र के आमदार तथा इन्फैंट जीसस सोसायटी के अध्यक्ष श्री सुभाष धोटे, स्कूल निदेशक अभिजीत धोटे, सीबीएसई हेडमिस्ट्रेस मंजूषा आलोने, राज्य शाखा प्रधानाध्यापिका सिमरनकौर भंगू, प्रधानाध्यापक रफीक अंसारी, स्कूल के सभी शिक्षक, गैर शिक्षण कर्मचारी, अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित थे।







Post a Comment

0 Comments