जन्मदिन के अवसर पर कुपोषित बच्चों को भोजन किट वितरण।

 

जन्मदिन के अवसर पर कुपोषित बच्चों को भोजन किट वितरण।

राजूरा ( राज्य रिपोर्टर ) : राजूरा तहसील के रामपुर ग्राम पंचायत पूर्व सरपंच तथा सामाजिक कार्यकर्ता उज्जवल भाऊ शेंडे के जन्मदिन के अवसर पर कुपोषित बच्चों को पूरक आहार किट वितरित कर अनाथालय में बच्चों को भोजन दान कर अपना जन्मदिन मनाया।

                       आज के जमाने में लोग पूरा साल अपने जन्मदिन की प्रतीक्षा करते हैं। समय आने पर अपना जन्मदिन कई तरीकों से मनाते हैं जैसा कि केक सेलिब्रेशन करना, नाच गाना शोर शराबा, आतिशबाज़ी, महंगे होटलों में दावत देना जिसमे खर्च की कोई सीमा नहीं होती। परंतु ऐसे में इंसान बनकर जन्मे इस मानव समाज के लिए कुछ अच्छा किया जाए, ऐसे नेक उद्देश्य से उज्जवल भाऊ शेंडे द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर गांव में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य के लिए पूरक भोजन किट बांटी और स्वामी विवेकानंद अनाथालय के छात्रों को भोजन दान कर परिवार के साथ बड़ी ही सादगी और सरलता से अपना जन्मदिन मनाया। इसी तरह, हर साल उज्जवल भाऊ शेंडे सामाजिक प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए अपना हर जन्मदिन विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाते आ रहे हैं।

                       इस अवसर आरती शेंडे, सुरज गव्हाने, प्रकाश रोगे, ओमप्रकाश काळे, शुभम मुणे, प्रफुल चोकारे, एवं जि.प. विद्यालय के सभी शिक्षक, आंगनबाडी कार्यकर्ता मौजूद थे।








Post a Comment

0 Comments