कांग्रेस के वरिष्ठ व निष्ठावान नेता अबाजी पाटिल ढूमने का जन्मदिन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ व निष्ठावान नेता अबाजी पाटिल ढूमने का जन्मदिन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

♦️32 रक्तदाताओं से रक्तदान एवं 16 हितग्राहियों को एचपी गैस का वितरण।

राजूरा ( राज्य रिपोर्टर ) : राजुरा कांग्रेस के वरिष्ठ व निष्ठावान नेता, कृषि उत्पन्न बाजार समिति राजुरा के पूर्व सभापति अबाजी पाटिल ढूमने के जन्मदिवस के अवसर पर सिंधी गांव में 20 अगस्त की सुबह 11 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वह सिंधी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और रोजगार हमी योजना राजुरा के पूर्व अध्यक्ष रहे, जबकि आदिवासी विभिन्न सहकारी संस्था चिंचोली बु. के वर्तमान उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। शांत, संयमी और लंबा राजनीतिक अनुभव रखने वाले इस नेता के जन्मदिन के अवसर पर सिंधी गांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी पावन स्मृति को विनम्र अभिवादन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

                        इस अवसर पर सिंधी गांव में भव्य रक्तदान शिविर, पुस्तकालय और अध्ययन उद्घाटन समारोह, वृक्षारोपण, एचपी गैस सिलेंडर का वितरण, कोरोना योद्धाओं का अभिनंदन ऐसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 32 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। 16 लाभार्थियों को एचपी गैस वितरित की गई और विभिन्न प्रजातियों के 30 पेड़ लगाए गए।

                        इस समय नगराध्यक्ष अरुण धोटे, काँग्रेस तालुकाध्यक्ष रंजन लांडे, पूर्व सभापती तथा पंचायत समिति सदस्य कुंदा जेणेकर, तुकाराम मानुसमारे, विकास देवाडकर, जावेद अब्दुल, सिंधी ग्राम पंचायत सरपंच शोभा रायपल्ले, उपसरपंच रामभाऊ आबाजी ढुमने, विहिरगाव ग्राम पंचायत सरपंच रामभाऊ देवईकर, युवक काँग्रेस शहराध्यक्ष अशोक राव, ईरशाद शेख, क्षेत्र सहाय्यक नरेंद्र देशकर, राजु दामेलवार, मंगेश रायपल्ले तथा कई गणमान्यो एवं ग्रामीणों की मौजूदगी रही।



                                               


                                      



                                                  

Post a Comment

0 Comments