यंग चांदा ब्रिगेड यह कोई पार्टी नहीं है यह सामाजिक संगठन है, केवल जनसेवा करने का संगठन है हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी होने को हमेशा यह संगठन तत्पर रहती है - आ . किशोर जोर्गेवार

 

यंग चांदा ब्रिगेड यह कोई पार्टी नहीं है यह सामाजिक संगठन है, केवल जनसेवा करने का संगठन है हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी होने को हमेशा यह संगठन तत्पर रहती है - आ . किशोर जोर्गेवार 

बल्लारपुर यंग चांदा ब्रिगेड स्नेह मिलन कार्यक्रम समारोह शुभ संपन्न।

 🔹बहु संख्या में  यंग चांद ब्रिगेड संघटन में प्रवेश !

बल्लारपूर ( राज्य रिपोर्टर ) : यंग चांदा ब्रिगेड बल्लारपुर जिला चंद्रपुर द्वारा मा. किशोर भाऊ जोर्गेवार आमदार चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र इनके मार्गदर्शन में बल्लारपुर क्षेत्र के भगत सिंह वार्ड वाटर प्लांट के समीप जय माता दी दुर्गा मंडल के प्रांगण में  दिनांक 9 अगस्त 2021 को समस्त नागरिकों से स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

                        इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यंग चांदा ब्रिगेड बल्लारपुर चंद्रपुर तथा यहां के स्थानिक नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाया। बहु संख्या में समस्त नागरिक लगभग 80 कार्यकर्ता यंग चांद ब्रिगेड संघटन में प्रवेश हुए कार्यकर्ताओं को दुपट्टा एवं टोपी आमदार श्री. किशोर भाऊ जोरगेवार के कर कमलों द्वारा दिया गया। 

                        इस संदर्भ में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के आमदार श्री. किशोर भाऊ जोर्गेवार अपने संभाषण में केहते है - यंग चांदा ब्रिगेड यह कोई पार्टी नहीं है यह सामाजिक संगठन है, केवल जनसेवा करने का संगठन है हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी होने को हमेशा यह संगठन तत्पर रहती है। संगठन की कड़ी को और भी मजबूत करने के लिए बल्लारपुर शहर में यंग चांद ब्रिगेड की स्थापना सुनिश्चित की गई जिसमें लगभग 80 युवाओं द्वारा यह संगठन में प्रवेश हुए और आगे इसी प्रकार हमारे सक्रिय कार्यकर्ता मन लगाकर कार्य करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यहां के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की कड़ी मेहनत है और लगभग 250 लोगो की भारी संख्या में उपस्थित हुए यहां के स्थाई नागरिकों का आमदार किशोर भाऊ जोर्गेवार ने दिल से आभार व्यक्त कर अपने शब्दो को विराम दिया।

 कार्यक्रम के आयोजक रहे दिनेश केशकर, सतीश केशकर, रमेश यादव, सी. एस. ठाकुर, राजेश यादव, नितिन बहुरिया, मनोज मोलांगुरी, एस. पी. पझारे। कार्यक्रम का संचालन शांति कुमार गिरमिल्ला ने कीया। इस समय उपस्थित पंकज गुप्ता, रवि खेंगर, कालीचरण केशकर, मीरा केशकर, साहस यादव, भानु केशकर, राजेश यादव, सुरेश वर्मा, रूपा केशकर, चंदू ठाकुर, विमल केशकर, अजीत यादव, भारत रणदिवे तथा समस्त भगत सिंह वार्ड नागरिको ने बहू संख्या में उपस्थिति दर्शाई।







Post a Comment

0 Comments