अमल नाला डैम देखने गए 24 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मृत्यु।

 


अमल नाला डैम देखने गए 24 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मृत्यु।

राजूरा ( राज्य रिपोर्टर ) :  कोरपना  तहसील के गढ़चंदूर शहर के समीप अमल नाला डैम देखने गए 24 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत होने की खबर आज दिनांक 8 अगस्त शाम के करीब 4:00 बजे यह घटना सामने आयी है। मृतक का नाम गोलू चट्टे (24) निवासी विट्ठल मंदिर वार्ड चंद्रपुर।

                       बीते कुछ दिनों पहले हुई मूसलाधार बारिश के चलते अमन लाला डैम पूर्ण तरीके से भरकर ओवरफ्लो हुआ। इस अदभुद नजारे को देखने हर रोज जिले के कई लोग इसका लुफ्त आनंद उठाने अमल नाला आते हैं। इसके चलते अमल नाला परिसर में दिन ब दिन बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए पोलिस बंदोबस्त तैनात की गई। परंतु आज रविवार छुट्टी होने की वजह से इस नजारे का आनंद लेने हजारों की संख्या में कई लोग आए।

                       सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चंद्रपुर के गोलू अपने दोस्तों रिश्तेदारों सह अमल नाला के अदभुद नजरों का आनंद लेने गए। अचानक दो बच्चों के डूबने की हड़कंप मची। उन्हें बचाने के लिए कई लोग उस स्पॉट पर गए, चंद्रपुर के युवक ने भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गया। परंतु पानी वहां गहरा होने की वजह से वह युवक गहरे पानी में डूब गया। मौजूद लोगों की सहायता से गोलू का मृत शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया।







Post a Comment

0 Comments