2 दिनों से चल रहे हैं मूसलाधार बारिश के कारण कृष्णा नगर डब्ल्यूसीएल क्वार्टर की दीवार गिरी।

 

2 दिनों से चल रहे हैं मूसलाधार बारिश के कारण कृष्णा नगर डब्ल्यूसीएल क्वार्टर की दीवार गिरी।

राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : राजुरा तहसील के सास्ती ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले कृष्णानगर वार्ड नंबर 2 के निवासी मंगूबाई दासरी के घर की दीवार गुरुवार की रात 9:00 बजे गिरने से पूरे परिसर में भए का माहौल है।

                         प्राप्त जानकारी के अनुसार WCL कृष्ण नगर क्वाटरों को बने लगभग 40 साल के ऊपर हो चुका है, घर के छत से हर तरफ पानी टपकता है और इन क्वार्टरों की अवस्था बेहद ही नाजुक है। मंगूबाई का एक बेटा जिसकी मृत्यु 2017 में हुई। मंगूबाई दासरी और उनकी 22 वर्षीय बेटी खेत मजदूरी का काम कर अपना पेट पालते है। उनकी आर्थिक स्थिति बेहद गरीब है। पति के गुज़र जाने के बाद से ही मंगुबाई अपने बच्चो सहित इस WCL क्वार्टर में करीब बीस सालो से रह रहीं हैं। परंतु 2 दिनों से चल रही लगातार मूसलाधार बारिश से 22 जुलाई की रात 9:00 बजे मंगूबाई और उनकी बेटी रात का भोजन कर सोते वक्त अचानक उनके घर की दीवार गिरने से दोनों मां बेटी चीखते चिल्लाते घर से बाहर की ओर भागे। चीखने की आवाज सुन आस पड़ोस के लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकलकर देखने पर मंगूबाई के घर की दीवार गिरी हुई थी। इससे पूरे कृष्णानगर परिसर में दहशत का माहौल बना। मंगूबाई की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर  रहने से ग्राम प्रशासन और राजनेताओं द्वारा आर्थिक मदद की जाए यहां के कृष्णा नगर  नागरिक ऐसी मांग कर रहे हैं।







Post a Comment

0 Comments