17 साल की लड़की से दुष्कर्म का प्रयास।


 

17 साल की लड़की से दुष्कर्म का प्रयास।

◾अकेलेपन का फायदा उठाने के उद्देश्य से घर में प्रवेश कर दुष्कर्म का प्रयास 

राजूरा ( राज्य रिपोर्टर ) : राजूरा तहसील के अंतर्गत आने वाले दिडशी गांव के 29 वर्षीय युवक ने 17 वर्षीय लड़की से जोर जबरदस्ती छेड़छाड़ करने की घटना सामने आयी है। युवक को अपमान और जबरदस्ती  के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

                        सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लड़की के माता-पिता किसी काम के सिलसिले में बाहर गए थे। उसी वक्त लड़की को अकेला पाकर आरोपी ने उसके अकेलेपन का फायदा उठाने के उद्देश्य से घर में प्रवेश कर दुष्कर्म का प्रयास किया। परंतु लड़की ने इसका पुरजोर विरोध कर चीखने व  चिल्लाने पर आरोपी तुरंत घर से बाहर निकल भागा। इसके पश्चात माता-पिता घर लौटने पर लड़की ने इस घटना की पूरी जानकारी अपने माता पिता को दी। इससे वे तुरंत राजूरा पुलिस स्टेशन पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। राजूरा पुलिस ने नाबालिक लड़की की शिकायत पर पोस्को सहित कलम दायर कर आरोपी को हिरासत में लिया है। आगे की जांच राजूरा पुलिस कर रही है।







Post a Comment

0 Comments